आरएस पुरा किसान यूनियन आरएस पुरा के प्रधान सरवन चौधरी की देखरेख् में उप जिला कृषि विभाग अ
आरएस पुरा। किसान यूनियन आरएसपुरा के प्रधान सरवन चौधरी की अध्यक्षता में किसानों का शिष्टमंडल सोमवार को उपजिला कृषि अधिकारी अरुण जराल से उनके कार्यालय में मिला। इस दौरान किसानों ने डीएपी खाद की कमी और कई विक्रेताओं के घटिया क्वालिटी की खाद बेचने को लेकर नाराजगी जताई।
शिष्टमंडल ने अधिकारी को बताया कि खेती का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन उप जिला के तीनों ब्लॉकों में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही। किसानों ने इसे विभागीय लापरवाही करार दिया और तत्काल जांच की मांग की।
प्रधान सरवन चौधरी ने कहा कि किसानों को समय पर खाद न मिलना चिंता का विषय है। हमारे कई किसान दिनभर दुकानों के चक्कर काट रहे हैं, पर उन्हें या तो खाद नहीं मिलती या घटिया क्वालिटी का माल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग को चाहिए कि वह तुरंत इस पूरे मामले की जांच कर दोषी विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। यूनियन प्रधान ने कहा कि आरएसपुरा क्षेत्र के किसान पहले से ही मौसम की अनिश्चितता और बढ़ती लागत से परेशान हैं। बैठक के दौरान यूनियन के पदाधिकारी चौधरी विक्रम रॉकी, जोगिंद्र सिंह, प्रेम चौधरी, गारू राम आदि किसान मौजूद रहे।