फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गांवों को जाने वाले मार्ग पर बना पुल टूटा, लोगों को आ रही दिक्कतें

Fri, 07 Nov 2025 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा। राजपुरा सारथी मार्ग समस्रूा संदीप सिंह - फोटो : agra
विज्ञापन
दो माह से लोगों काे करना पड़ रहा 20 किलोमीटर अधिक सफर
विज्ञापन

सांबा। जिले के सीमावर्ती गावों को जाने वाले मार्ग पर बना पुल भारी बारिश के कारण टूट चुका है। दो माह से लोगों काे 20 किलो मीटर अधिक सफर तय करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी संदीप सिंह, अवतार सिंह, ब्रिज लाल और बलवीर सिंह ने कहा कि भारी बारिश के चलते मार्ग पर बने पुल का एक हिस्सा धंसने से दो महीनों तक मार्ग पर आवाजाही बंद रही थी। लोगों ने जिला प्रशासन से मार्ग को सुचारु कर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाने की मांग की है। सीमावर्ती गांवों के आधा दर्जन गावों के ग्रामीणों को अतिरिक्त सफर व अधिक धन खर्च करना पड़ रहा है। सीमावर्ती लोगों को राजपुरा में हर रोज आना जाना रहता है। ऐसे में स्थानीय युवाओं ने अपने ही बलबूते पर एक अस्थायी मार्ग बना दिया जिस पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई गई। मगर बड़े वाहनों की आवाजाही को लेकर लोग डीसी से मिले और उन्हें मार्ग पर पुल के शीघ्र निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन

कोट
पुल को काफी नुकसान हुआ है। केंद्र की टीम ने भी टूटे पुल का जायजा लिया है। इसके लिए हमने योजना बनाकर सरकार को भेजी है। फंड आने पर ही पुल का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- विजय कुमार, कार्यकारी अभिंयता, पीडब्लुडी सांबा

सांबा। राजपुरा सारथी मार्ग समस्रूा संदीप सिंह- फोटो : agra

सांबा। राजपुरा सारथी मार्ग समस्रूा संदीप सिंह- फोटो : agra

सांबा। राजपुरा सारथी मार्ग समस्रूा संदीप सिंह- फोटो : agra

सांबा। राजपुरा सारथी मार्ग समस्रूा संदीप सिंह- फोटो : agra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें