शोपियां। मिशन शक्ति-संकल्प हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन शोपियां ने वीरवार को अलूपोरा में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य स्थानीय समुदाय को जिले में वंचित महिलाओं के उत्थान की विभिन्न सरकारी कल्याण योजनाओं और पहलों के बारे में संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति की टीम ने प्रतिभागियों को महिलाओं के कल्याण, उनके अधिकारों, हकदारी और इन लाभों तक पहुंचने के तरीकों के लिए सक्रिय योजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी दी। महिलाओं को विभिन्न सरकारी समर्थित आजीविका कार्यक्रमों का लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। संवाद