फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गो तस्करी का नया तरीका, यात्री बस से ले जा रहे 14 मवेशी छुड़ाए, वाहन जब्त

Wed, 03 Dec 2025 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा। बस में पशु तस्करी करते तस्कर
विज्ञापन
दो अलग-अलग अभियानों में नए तरीके अपनाकर पुलिस ने नाकाम किए गोवंश तस्करी के मंसूबे
विज्ञापन

सांबा। थाना घगवाल पुलिस ने गो रक्षक दल के सहयोग से दो अलग-अलग अभियानों में नए तरीके अपनाकर गोवंश तस्करी के मंसूबों को नाकाम कर 14 गोवंश बचाए हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पैसेंजर बस और टाटा-407 वाहन को जब्त कर लिया है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने एफसीआई चौक सुआंदा जतवाल के पास पैसेंजर बस को रोका। जांच के दौरान बस के अंदर से छह गोवंश क्रूरता से बंधे हुए मिले जिन्हें अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने सभी पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। लगातार कार्रवाई के कारण तस्कर अब नए-नए तरीके अपनाते हुए पैसेंजर बसों का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने टपयाल नाके पर एक टाटा-407 को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक नाका तोड़कर फरार होने का प्रयास करने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर वाहन को जतवाल के पास रोक लिया। जांच में वाहन में आठ गोवंश क्रूरता से बांधे मिले जिन्हें बिना अनुमति अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सांबा। बस में पशु तस्करी करते तस्कर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें