सांबा के पलथ गांव में बकरवाल समुदाय के दो घुटनों में झड़प के दौरान क्षतिग्रस्त हुए वाहन और मौके
पल्थ गांव में रविवार को शादी समारोह में मचा हड़कंप
सांबा। जिले के पल्थ गांव में रविवार को एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब बकरवाल समुदाय के दो गुटों में किसी बात को लेकर झड़प हो गई। यह झगड़ा मुश्ताक अहमद निवासी पल्थ की बेटी के विवाह समारोह के दौरान हुआ।
दोनों पक्षों में कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों की पहचान अफशान अली पुत्र इशकत अली, शफाकत अली पुत्र हाजी सैयद गुलाम, मोहम्मद हारून पुत्र हाजी सैयद गुलाम, मोहम्मद अर्शेन पुत्र अनवर खान सभी निवासी पल्थ और यासिर हुसैन पुत्र मंजूर हुसैन निवासी सैल खौडी के रूप में हुई है।
सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सांबा में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया। पुलिस ने झगड़े में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया। एसएचओ पुष्पिंदर सिंह के अनुसार दोनों गुट अब आपसी सुलह का प्रयास कर रहे हैं लेकिन एहतियातन दो युवकों को गिरफ्तार कर प्रिवेंटिव एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।