बांदीपोरा में डीजीपी ने किया पुलिस शहीद स्मारक का उद्घाटन। स्रोत पुलिस
गांदरबल। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने सोमवार को बांदीपोरा का दौरा किया। दौरे की शुरुआत में डीजीपी ने जिला पुलिस लाइंस में बलिदानी इंस्पेक्टर मोहम्मद अल्ताफ डार की स्मृति में नवनिर्मित पुलिस शहीद स्मारक का उद्घाटन किया। डीजीपी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहीद के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस पावन अवसर पर बलिदानी इंस्पेक्टर मोहम्मद अल्ताफ डार के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे और उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। संवाद