सांबा। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद शर्मा ने एनडीपीएस अधिनियम से जुड़े मामले में आरोपी की हिरासत बदलने संबंधी आवेदन पर सुनवाई करते हुए आदेश पारित किया है।
मामला थाना सांबा के तहत दर्ज हुआ था जिसमें आरोपी मासूम अली उर्फ काला पुत्र दुल्ला निवासी रख बरोटियां, सांबा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस पोस्ट सपवाल के जांच अधिकारी मनीष शर्मा ने अदालत में आवेदन दाखिल कर बताया कि आरोपी वर्तमान में केंद्रीय कारागार कोट भलवाल जम्मू में एक अन्य मामले में बंद है।
जांच अधिकारी ने कहा कि सांबा में दर्ज एक मामले की आगे की जांच के लिए आरोपी की कस्टडी आवश्यक है। इस पर अदालत ने आवेदन को स्वीकार करते हुए सुपरिंटेंडेंट, केंद्रीय कारागार कोट भलवाल को निर्देश दिया कि आरोपी मासूम अली को जांच अधिकारी मनीष शर्मा के हवाले किया जाए। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि आरोपी को 24 घंटे के भीतर सक्षम प्राधिकारी के समक्ष पेश किया जाए। संवाद