फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कोर्ट ने दिए मामला दर्ज करने के निर्देश

Tue, 16 Sep 2025 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जानलेवा हमले और मारपीट के मामले में पुलिस से सहयोग न मिलने पर महिला की ओर से दायर याचिका पर प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने और जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मामला विजयपुर थाना क्षेत्र का है। याचिकाकर्ता रानी देवी निवासी छजवाल ने आरोप लगाया कि गांव के ही राकेश कुमार, रजनी देवी, रामा और कान्हा ने उस पर हमला कर मारपीट और गाली-गलौज की। पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट का रुख किया।अदालत ने पुलिस रिपोर्ट के अध्ययन के बाद पाया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की सत्यता की जांच करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें