सांबा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानसर मोड़ के पास सोमवार शाम यात्री बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार बस संख्या जेके02एयू-6606 और ऑल्टो कार संख्या जेके21बी-3673 में जोरदार टक्कर हुई। इसमें कार चालक बृज भूषण (57) पुत्र धर्म राम निवासी विजयपुर घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से विजयपुर स्थित एम्स अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद