फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बार एसोसिएशन सांबा ने न्यायालयों का कार्य प्रशासनिक विभागों को सौंपने का जताया विरोध

Sat, 22 Nov 2025 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा में विरोध प्रदर्शन करते बार एसोसिएशन के सदस्य
विज्ञापन
कामकाज ठप कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सांबा। जम्मू-कश्मीर किरायेदारी अधिनियम, 2025 के लागू होने के बाद अधिवक्ताओं में गहरा रोष देखने को मिल रहा है। बार एसोसिएशन सांबा ने नए अधिनियम की कई धाराओं को अधिवक्ताओं के हितों के विपरीत बताते हुए विरोध दर्ज कराया है।

बार एसोसिएशन के प्रधान अजय चाढ़क की अगुवाई में वकीलों ने आज जिला कोर्ट परिसर सांबा में कामकाज ठप कर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे वकीलों ने कहा कि जम्मू हाई कोर्ट बार एसोसिएशन पहले ही इस कानून के खिलाफ अपना कड़ा विरोध जता चुकी है। अधिवक्ताओं ने न्यायालयों का कार्य प्रशासनिक विभागों की ओर शिफ्ट किए जाने पर भी गहरी चिंता प्रकट की है। बार एसोसिएशन सांबा ने भी इस कदम को उनकी अनदेखी करार देते हुए निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार एसोसिएशन सांबा के महासचिव हितेश शर्मा ने कहा कि किरायेदारी अधिनियम को लागू करने की हालिया कवायद अधिवक्ता समुदाय और न्यायिक व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है। इसलिए इस निर्णय को वापिस लिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें