फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आईएएस अधिकारी अनमोल राठौर ने सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा किया

Thu, 30 Oct 2025 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
अरनिया में बासमती का निरीक्षण करती आईएएस अधिकारी अनमोल राठौरस्रोत संवाद - फोटो : Sanvad
विज्ञापन
क्षेत्र की अनाज मंडी का निरीक्षण किया
विज्ञापन

अरनिया में मशरूम यूनिट का निरीक्षण किया
सरकारी योजनाओं को लेकर किसानों से बातचीत की
अरनिया। आईएएस अधिकारी अनमोल राठौर ने बुधवार को सीमावर्ती क्षेत्र अरनिया का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने सई गांव में सरकारी अनाज मंडी, अरनिया में मशरूम यूनिट, बासमती और सब्जियों की फसल का खेतों में जाकर निरीक्षण किया। अनाज मंडी में किसानों से धान के मूल्य और सरकारी मंडी में मिल रही सुविधाओं को लेकर बातचीत की।

अरनिया में किसान राकेश कुमार के मशरूम यूनिट का निरीक्षण किया। इस पर राकेश कुमार ने बताया कि कृषि विभाग के सहयोग से 12 महीने चलने वाला मशरूम यूनिट स्थापित किया है। इस पर 8 लाख रुपए सब्सिडी मिली है। आईएएस अधिकारी ने मशरूम उत्पादन पर खर्च और प्रॉफिट को लेकर किसान राकेश कुमार से जानकारी हासिल की। बासमती के खेत में पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। इसके साथ ही ब्रोकली के खेत का निरीक्षण किया। उन्होंने फसल की बारीकियों के बारे में जम्मू के मुख्य कृषि अधिकारी मनोहर लाल से जानकारी हासिल की। इस पर कृषि अधिकारी ने विस्तार से फसलों के बारे में अधिकारी को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा कृषि विभाग की योजनाओं को जमीनी स्तर परखने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के उद्यमी किसानो से योजनाओं के बारे में बातचीत की है। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी का दौरा भी किया है। बता दें की सरकारी अनाज मंडी खौड़ में मंगलवार को किसानों को धान का मूल्य कम दिया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें