श्रीनगर। बडगाम पुलिस ने मागाम इलाके में बुधवार को नशा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बटपोरा क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान एक कार को रोका गया। तलाशी के दौरान डैशबोर्ड से चरस बरामद की गई। चालक इरफान अहमद डार निवासी डार मोहल्ला गांदरबल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। अपराध में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया गया। संवाद