कानूनी सेवाएं और कानूनी सहायता वाले मामलों में पैनल वकीलों का मार्गदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला अदालत में जम्मू-कश्मीर कानूनी सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को जिला न्यायालय परिसर सांबा के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदान की गई कानूनी सेवाएं और कानूनी सहायता वाले मामलों में प्रगति और पैनल वकीलों को मार्गदर्शन के साथ सलाह दी गई।
बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष डीएलएसए सांबा ने की। बैठक में सचिव डीएलएसए सांबा और वरिष्ठ अधिवक्ता विजय गुप्ता निगरानी एवं परामर्श समिति के सदस्य के रूप में शामिल हुए। बैठक में एलएडीसी सांबा के अधिकारी और डीएलएसए सांबा के पैनल वकील शामिल हुए। बैठक में पैनल वकीलों को आवंटित कानूनी सहायता मामलों की प्रगति रिपोर्ट के साथ-साथ इससे जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक के पीठासीन अधिकारियों ने जिला सांबा के न्यायालयों में लंबित एलएडीसी सांबा के अधिकारियों और डीएलएसए सांबा के कानूनी सहायता वकीलों को आवंटित कानूनी सहायता मामलों पर भी गौर किया। उन्होंने एलएडीसी के अधिकारियों की गंभीरता के संबंध में अपनी संतुष्टि जताई। समिति ने सभी पैनल वकीलों को समाज के गरीबों, जरूरतमंदों और हाशिये पर रहने वाले वर्गों के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए जागरूक किया। जिला सांबा की अदालतों में लंबित कानूनी सहायता मामलों में भाग लेने में समय की पाबंदी सुनिश्चित करना, फ्रंट ऑफिस में कानूनी सहायता मामलों की कार्रवाई की रिपोर्ट करना शामिल था।