फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: न्यायाधीश ताशी रबिस्तान ने किया अखनूर में निर्माणाधीन नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स का दौरा

Sun, 28 Apr 2024 05:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ताशी रबिस्तान एवं जम्मू-कश्मीर कानूनी सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष ने शनिवार को अखनूर की मुंसिफ कोर्ट का दौरा कर निर्माणाधीन नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स की प्रगति की समीक्षा की। मुंसिफ, जेएमआईसी, अखनूर गिरिजा शवन ने भवन के प्रगति कार्य के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर लोक निर्माण के अधिकारी और ठेकेदार भी उपस्थित थे। उन्हें न्यायमूर्ति ताशी रबिस्तान ने परियोजना को समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। न्यायमूर्ति ताशी रबिस्तान ने निर्माण के काम की प्रगति की स्थिति को नियमित अंतराल पर प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देश दिया। न्यायमूर्ति ताशी रबिस्तान ने अखनूर बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ भी बातचीत की और उनकी शिकायतों को सुनकर उन्हें समाधान करने का आश्वासन दिया। न्यायमूर्ति ताशी रबिस्तान ने अखनूर के तहसीली कानूनी सेवा समिति की ओर से आयोजित पौधरोपण अभियान में भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें