फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा जिले में बिना अनुमति के मवेशियों के परिवहन पर रोक

Sun, 03 Sep 2023 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने जारी किया आदेश, 60 दिन तक लागू रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला प्रशासन ने मवेशियों के बिना अनुमति के परिवहन पर रोक लगा दी है। इस संबंध में डीसी की ओर से आदेश जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि बिना अनुमति के मवेशियों को जिले के बाहर नहीं ले जाया जा सकता है। यह आदेश 60 दिन तक जारी रहेगा।
संज्ञान में आया है कि कुछ व्यक्ति और एजेंसियां जिला सांबा के माध्यम से अन्य जिलों में ट्रकों व अन्य साधनों के जरिये से दुधारू/खेत वाले जानवरों जैसे गोजातीय पशुओं के परिवहन में लगे हुए हैं। इस कारण कानून और व्यवस्था बनाने रखने में व्यवधान पड़ रहा है। इसलिए डीसी अभिषेक शर्मा जिला मजिस्ट्रेट सांबा ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए उनके परिवहन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व अनुमति के बिना गाय, बैल, बछड़ा और भैंस आदि मवेशियों के परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस आदेश का सख्ती से पालन कराएंगे। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और साठ दिन तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें