अमृतसर से झिड़ी जा रही बस में सवार यात्रियों को आईं मामली चोटें
सरोर टोल प्लाजा के पास की घटना, मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सरोर टाल प्लाजा के पास दोपहर बाद हाईवे के काम में लगी एक क्रेन की चपेट में बस और कार चपेट में आ गई। इस हादसे में पंजाब से आ रही बस में सवार कुछ सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, कार चालक बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार कि सरोर टोल प्लाजा के पास हाईवे के काम में लगी क्रेन (जेके02डीए 5396) ने जम्मू से सांबा की ओर जा रही एक कार (जेके02बी 4941) को टक्कर मार दी। बाद में अमृतसर से झिड़ी जा रही एक बस को चपेट में ले लिया। इससे बस के शीशे टूटने से यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। यात्री रमेश ने बताया कि वह अमृतसर से झिड़ी में पूर्णिमा पर मात्था टेकने जा रहे थे। क्रेन की टक्कर से उन्हें मामूली चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।