फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विजयपुर के रसीद ने जीता चक बलोतरा दंगल

Thu, 31 Aug 2023 01:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी माली के मुकाबले में कठुआ के जगरूप को दी पटकनी
विज्ञापन

आयोजकों ने कूलर और 11 हजार रुपये की नकद राशि से किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। सीमावर्ती गांव हीरा चक पंचायत के चक बलोतरा स्तिथ पीर बाबा की मजार पर बुधवार को वार्षिक दंगल हुआ। जिसे विजयुपर के रसीद ने कठुआ के जगरूप को हरा कर अपने नाम कर लिया है।
दंगल को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। सबसे पहले पीर बाबा कमेटी द्वारा मजार पर चादर चढ़ाई गई। इस दौरान। इसके बाद दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें काफी संख्या में पहलवानों ने हिस्सा लिया। बड़ी माली का मुकाबला विजयपुर के रसीद और कठुआ के जगरूक के बीच हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में विजयपुर के रसीद ने जगरूप को पटकनी देकर दंगल को अपने नाम किया। इसके लिए उन्हें कूलर और 11 हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया। दंगल के दौरा लड़कियों का भी एक मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच रूप चौधरी , बलदेव सिंह , भगवान चौधरी, नारेश चौधरी, थाना प्रभारी सुदेश कुमार और मेले में गांव हिरा चक के लोगों के अलावा बाहरी गांव के लोगो ने भी मेले में हिस्सा लिया । कमेटी की देखरेख में दंगल का आयोजन किया गया। दिनभर मजार में श्रद्धालु नतमस्तक होते रहे। इस दौरान मेले का भी आयोजन हुआ, जहां लोगों ने मिठाइयों और फार्स्ट फूड का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें