आरएस पुरा। कस्बे में सामाजिक कार्यकर्ता सुनील चौधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन कर पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल सीमाओं पर तैनात होकर देश की रक्षा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देश के भीतर भी कुछ देश विरोधी तत्व हैं जो देश में अमन तथा शांति नहीं होने देना चाहते और ऐसे देश विरोधी तत्वों के खिलाफ हम सबको एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूरा देश शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में देश में लगातार आतंकवाद का सफाया हो रहा है। समय आ गया है कि देश के भीतर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संवाद