फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 'अपनों' से मिलने के लिए विदेश गए सज्जाद गनी लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस के मुखिया सज्जाद गनी लोन दो हफ्तों के लिए विदेश में रहेंगे। इस दौरान वह वहां 'अपनों' से मिलेंगे। उनके साथ रहेंगे। यह जानकारी उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर दी। जानकारी के मुताबिक वह अपनी पत्नी से मिलने किसी तीसरे देश में जा रहे हैं। क्योंकि पत्नी भारत नहीं आ सकतीं। मूलत: पाकिस्तान की रहने वालीं आसमां खान लोन को ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत से जाना पड़ा था।
विज्ञापन

सज्जाद लोन ने पोस्ट में लिखा है कि मैं अगले दो हफ्तों के लिए देश से बाहर रहूंगा। उम्मीद है कि हंदवाड़ा और श्रीनगर स्थित हमारे विधायक कार्यालय पर सभी की मदद कर पाएंगे। क्योंकि दो देशों के बीच समय के अंतर के चलते मुझे कई बार अजीब समय पर फोन आते हैं और मैं उठा नहीं पाता। उन्होंने आगे लिखा है कि पिछले दो महीने उन लोगों के लिए बुरे रहे हैं जिनके पति-पत्नी पाकिस्तानी हैं।
खासकर जिनके पास दीर्घकालिक वीज़ा (एलटीवी) नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद, वीज़ा प्रतिबंधों के कारण वह कश्मीर में मेरे साथ नहीं आ सकीं। आज तक, वह बाहर ही हैं और किसी तीसरे देश में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें