नटमंच की ओर से रेडक्रास सभागार कच्ची छावनी में वार्षिक स्किट फेस्टिवल के तहत बुधवार को डोगरी स्किट पुकार का मंचन किया गया। इसमें मानवाधिकारों पर जागरूक किया गया। इसमें सीमा से सटे ग्रामीणों की जीवनी को दिखाया गया। जिसमें वह सीमा पार से गोलाबारी और भीतरी आतंक का लगातार शिकार हो रहे हैं।
स्किट में शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। तरुण शर्मा के निर्देशन में हुई इस स्किट में राहुल कुमार, राहुल वर्मा, मोहित शर्मा, रेशव, सौरभ आदि ने भूमिका निभाई।