नगर निगम के सफाई कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए।
जम्मू। सिविक सफाई कर्मचारी यूनियन ने नगर निगम जम्मू में चल रही रिश्वतखोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुआई करते हुए रिंकू गिल ने कहा कि अधिकारी सफाई कर्मचारियों से मनमानी वसूली कर रहे हैं। कर्मियों का महीने में से तीन दिन का वेतन काटा जा रहा है। जब इस बारे में प्रशासन से बात की जाती है तो उन्हें बताया जाता है कि यह आपका टीडीएस काटा गया है। 1300 सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं अगर हर एक का महीने के तीन दिन का वेतन काटा जाता है तो यह भारी रकम है।
अध्यक्ष ने कहा कि सोनी नाम के व्यक्ति की ईपीएफ में नियुक्ति की गई है जो आदमी के पीएफ फार्म भरने का 500 रुपये ले रहा है जो कानूनी अपराध है। उन्होंने एलजी प्रशासन से मांग की है कि सफाई कर्मचारियों की समस्या का जल्द समाधान किया जाए और रिश्वत व्यवस्था पर अंकुश लगाया जाए।