फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के युवाओं को तराशेंगे देश के नामी औद्योगिक घराने, यूथ इम्पावरमेंट सोसाइटी का गठन

Fri, 30 Oct 2020 01:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदले जम्मू कश्मीर में अब सरकार अपना पूरा ध्यान युवाओं पर केंद्रित करेगी। युवा शक्ति को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने तथा उन्हें चमकने का मौका देने के लिए सरकार ने यूथ इम्पावरमेंट सोसाइटी (यस) का गठन किया है। इसके तहत प्रत्येक जिले में यूथ सेंटर की स्थापना की जाएगी।

विज्ञापन


यस के तहत ही युवा शक्ति को तराशने के लिए देशभर के नामी गिरामी औद्योगिक घरानों तथा करियर काउंसिलिंग संस्थानों को कश्मीर बुलाया गया है। इनकी एसकेआईसीसी में एक दिन की युवा संवाद तथा पहुंच विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें दिनभर चर्चा के बाद इन्हें संवारने की रणनीति तैयार की जाएगी। 

आयोजन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि युवाओं को चमकने का मौका देने के लिए छह क्षेत्र चयनित किए गए हैं। इनमें आजीविका सृजन, शिक्षा व उद्यमिता विकास, खेल, करियर, वित्तीय सहायता व मनोरंजन शामिल हैं। यस तीन स्तर पर काम करेगी। इसमें केंद्र शासित, जिला तथा ब्लाक शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यशाला में रणनीति तैयार होने के बाद दूसरे चरण में युवाओं से संवाद का कार्यक्रम होगा। विभिन्न क्षेत्रों के लिए बनी कमेटी युवाओं को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने में मदद करेंगी। आयोजन से जुड़े आईएएस सैय्यद आबिद रशीद ने बताया कि सरकार का प्रयास है कि युवाओं को चमकने का व्यापक मौका दिया जाए। 

ये कारपोरेट घराने-संस्थान होंगे शामिल
हिंदुजा, अशोक लेलेंड, रिलायंस, आईसीआईसीआई, इंडसुंड, बांबे स्टॉक एक्सचेंज, मैकेंजे, आईआईएम जम्मू, एनआईटी श्रीनगर, विप्रो आदि। इसके साथ ही कई कंपनियां ऑनलाइन भी जुड़ेंगी। लगभग 30 संस्थानों के शामिल होने की सहमति मिल गई है। आयोजन से जुड़े अधिकारी ने कहा कि कम से कम 60 संस्थानों के भाग लेने की उम्मीद है। 

आयोजन स्थल पर सुरक्षा के कडे़ प्रबंध
नामी गिरामी हस्तियों के आने की वजह से आयोजन स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। डल झील तथा आस पास के इलाकों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। इसके साथ ही उस रास्ते पर यातायात भी प्रतिबंधित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें