फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः 62 साल बाद सफाई कर्मचारियों को मिला अधिकार, पहले यह था रोड़ा

Wed, 07 Aug 2019 02:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
धारा 370 (ग्राफिक्स) - फोटो : अमर उजाला (ग्राफिक्स)
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद 62 साल बाद पंजाब से आए सफाई कर्मचारियों को अधिकार मिला है। 1957 में पंजाब से सफाई कर्मचारियों को जम्मू कश्मीर लाया गया था। इस दौरान इनकी तैनाती अलग-अलग नगर निगम में हुई थी। सफाई कर्मचारी सेवारत पद से ही सेवानिवृत्त हो गए।

विज्ञापन


इनके बच्चे भी बतौर सफाई कर्मचारी सेवाएं देते रहे हैं। जो बच्चे पढ़ लिखकर नौकरी की चाह रख रहे थे। स्टेट सब्जेक्ट के कारण इन्हें नौकरी नहीं मिल पा रही थी। मजबूरन बच्चों को पैतृक व्यवसाय करना पड़ रहा था। अब सफाई कर्मचारियों के बच्चे भी राज्य में अलग-अलग विभागों में भरे जाने वाले पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही प्रशासनिक सेवाओं में भी भाग ले सकेंगे।

इस फैसले के बाद सफाई कर्मचारी आंदोलन यूनियन ने जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। वहीं, सिविक सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रिंकू गिल ने भी इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फैसले से सफाई कर्मचारियों को उनका हक मिला है। लंबे समय से मांग की जा रही थी। अब सफाई कर्मचारियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उधर, सफाई कर्मचारी आंदोलन यूनियन के अध्यक्ष सन्नी खोखर ने कहा कि केंद्र सरकार का फैसला सराहनीय है। इससे अब पंजाब से आए सफाई कर्मचारियों के बच्चे भी आगे बढ़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें