फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सफाई कर्मचारी यूनियन चुनाव की सरगर्मी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
- 15 और 16 अक्तूबर को सूची पर आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा
विज्ञापन

- अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 17 अक्तूबर को होगा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम की सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। संभावित अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। चुनाव के लिए मंगलवार की दोपहर दो बजे तक मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन प्रस्तावित है। इसके अगले दो दिन 15 व 16 अक्तूबर को मतदाता सूची पर आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और 17 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
चुनाव अधिकारी डा. जसवंत सिंह ने बताया कि अभी तक करीब 1500 मतदाता सूची में शामिल हैं। इसमें नाम घट और बढ़ सकते हैं। सूची नगर निगम कार्यालय में चस्पा की जाएगी। चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 अक्तूबर को करवाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



संभावित प्रत्याशियों ने तेज किया प्रचार
- जम्मू सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव में ताल ठोंकने का मन बना चुके सफाई कर्मचारियों के नेता देवानंद गिल ने बताया कि वह चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने त्रिकुटा नगर, पीरखो, मुट्ठी वार्ड में जाकर सफाई कर्मचारियों से संपर्क किया। उन्होंने बतााया कि सफाई कर्मचारियों के हितोें के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उधर, पूर्व अध्यक्ष रहे रिंकू गिल, हैप्पी सिंह, बिट्टू रंधावा और सोनू कश्मीरा के भी चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें