फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emraan Hashmi: कश्मीर में फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी की शूटिंग टीम पर पथराव, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

Mon, 19 Sep 2022 11:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों शूटिंग के लिए कश्मीर घाटी में हैं। सूत्रों के मुताबिक वह कई दिनों से घाटी में अपने साथियों के साथ हैं। 
विज्ञापन
इमरान हाशमी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में सोमवार की शाम फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी की शूटिंग टीम पर पथराव से अफरातफरी मच गई। हालांकि, पथराव में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने पथराव करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इमरान हाशमी अपनी टीम के साथ पहलगाम में शूटिंग कर रहे थे। शाम सवा सात बजे जब शूटिंग बंद हो गई और टीम सामान समेटने लगी तभी एक व्यक्ति ने पथराव कर दिया।

इससे टीम के सदस्य इधर उधर भागने लगे। सुरक्षा में लगी पुलिस ने सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पथराव के बाद व्यक्ति मौके से भाग निकला। लेकिन बाद में पुलिस ने उसे चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें