फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन में दरार का खतरा, हो सकता है सियासी संकट

Tue, 18 Apr 2017 03:13 PM IST
संजीव दुबे,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती व नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव में पीडीपी खेमे के माने जा रहे एक निर्दलीय विधायक के भाजपा उम्मीदवार को वोट देने से राज्य में गठबंधन सरकार में सहयोगी दलों पीडीपी और भाजपा में दरार का खतरा बढ़ गया है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार विधानसभा में 29 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी पीडीपी को झंस्कार के अपने खेमे के निर्दलीय विधायक बाकिर रिजवी के वोट से दो सीटों पर हुए मतदान में तीस मतों के साथ एक सीट पर जीत सुनिश्चित थी, लेकिन रिजवी ने पीडीपी को वोट न देकर भाजपा का साथ दिया। इससे पीडीपी और भाजपा के वोट 29-29 हो गए। इसके बाद पर्ची सिस्टम में भाजपा उम्मीदवार विक्रम रंधावा जीत गए। 

कुल मिलाकर छह विधान परिषद की सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा विधानसभा में 26 विधायकों के साथ दूसरे नंबर की पार्टी होने के बाद सबसे ज्यादा तीन सीटें जीतने में कामयाब रही, जबकि पीडीपी 29 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद केवल एक सीट ही जीत पाई। एक-एक सीट नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के खाते में गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की बड़ी रणनीतिक विजय, तीन सीटें जीती

भाजपा की बड़ी रणनीतिक विजय - फोटो : Demo Photo
एमएलसी चुनाव में भाजपा को बड़ी रणनीति जीत हासिल हुई है। विधानसभा में दूसरे नंबर की पार्टी होने के बावजूद भाजपा को छह में से तीन सीटें जीतने में कामयाबी मिली। यहीं नहीं, एमएलसी चुनाव के बहाने भाजपा ने कश्मीर में अपनी जड़ों को भी मजबूत करने का काम किया। सीटों के मामले में नंबर एक पार्टी पीडीपी की रणनीतिक हार का सामना करना पड़ा। पीडीपी को नेकां और कांग्रेस के समान एक-एक सीट ही हासिल हो पाई। 

भाजपा की जीत का सेहरा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा की अगुवाई में प्रदेश में पार्टी के रणनीतिकारों को दिया जा रहा है। एमएलसी चुनाव के बहाने भाजपा कश्मीर में अपनी जमीन को और मजबूत करने में कामयाब रही है। कुल छह सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने कश्मीर से विस्थापित कश्मीरी पंडित गिरधारी लाल रैणा को निर्विरोध जिताने में कामयाबी हासिल की।

इससे पूर्व भी भाजपा ने कश्मीर से कश्मीरी पंडित सुरेंद्र अंबरदार को एमएलसी बनाया हुआ है। विधान परिषद में भाजपा के कश्मीरी पंडित समुदाय से दो एमएलसी होने से विस्थापित कश्मीरी बिरादरी में भाजपा की पैठ और मजबूत हो गई है। पीडीपी के मुकाबले भाजपा ने दो सीटें ज्यादा जीतीं। यह भी भाजपा की रणनीतिक तौर पर भी जीत को दर्शाता है। सत शर्मा से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा आगे भी जीत का सिलसिला जारी रखेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें