फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर ट्रेलर की टक्कर से 2 लोगों की मौत के बाद तनाव

Thu, 02 Mar 2017 04:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
दो लोगों की मौत के बाद - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाइवे के पास स्थित शेरबीबी नामक स्थान पर बुधवार-वीरवार की रात दो लोगों की मौत के बाद से बनिहाल के कई इलाकों मे तनाव का माहौल है। जानकारी के मुताबिक जम्मू-श्रीनगर हाइवे के पास स्थित शेरबीबी नामक स्थान पर बीती रात एक ट्रेलर ने 2 लोगों को टक्कर मार दी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस की मदद से इन्हे बनिहाल के उपजिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत व्यक्तियों की पहचान अब्दुल गनी दर और मुदस्सीर अहमद के रूप में हुई है। मृत व्यक्तियों में एक ट्रक ड्राइवर और दूसरा कंडक्टर बताया जा रहा है।

इन लोगों की मौत के बाद से ही बनिहाल में तनाव का माहौल है। जानकारी के मुताबिक मौत के विरोध में बनिहाल के बाजार बंद किये गए हैं।इस दौरान स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे में मृत दोनों लोगों की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

जांच जारी - फोटो : demo pics
घटना के बाद से पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक मामले में बनिहाल पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 

इस दौरान ट्रेलर के ड्राइवर जम्मू निवासी बाली राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे मामले को लेकर ड्राइवर से गहन पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही घटना के बाद से ट्रेलर को भी सीज कर दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें