फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा अमरनाथ के दर्शन के पंजीकरण के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

Thu, 02 Mar 2017 03:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
amarnath yatra - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
बाबा बर्फानी अपने भक्तों पर अपार कृपा रखते हैं। विकट परिस्थितियों में भी शिवभक्त भोलेनाथ के पास पहुंचते रहे हैं। दुनिया की कोई भी ताकत बाबा को उनके दरबार में पहुंचने से रोक नहीं सकती है। कश्मीर में चाहे जैसे भी हालात रहें बाबा के दर्शन करके ही लौटेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर स्थित जेएंडके बैंक की शाखा में अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करवाने पहुंचे यात्रियों में जोश और उत्साह था। 1996 से लगातार बाबा के दरबार में हाजिरी दे रहे बाडी ब्राह्मणा निवासी गिरधारी लाल ने कहा कि हर बार शरारती तत्व यात्रा में बाधा डालने की कोशिशें करते हैं।

लेकिन बाबा बर्फानी हमेशा अपने भक्तों की लाज रखते रहे हैं। पिछले सोलह साल से अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे रवि कुमार ने कहा कि इस बार भी बाबा के दरबार में नतमस्तक होने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे। उनके मात्र दर्शन से ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बेहद उत्साहित हैं यात्री

amarnath yatra - फोटो : FILE PHOTO
डोलियां, बाडी ब्राह्मणा निवासी काका राम अमरनाथ यात्रा से 32 साल से जुड़े हैं। वह कहते हैं कि इस बार मौसम अभी तक मेहरबान बना हुआ है। जिससे उम्मीद है कि विशाल हिमलिंग के दर्शन होंगे।

मुट्ठी निवासी उज्ज्वल गुप्ता ने बताया कि वह सोलह बार अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं। इस यात्रा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने के साथ उन्हें सुख समृद्धि मिलती है। कृष्णा नगर निवासी शाम लाल डोगरा ने कहा कि वह 37वीं बार अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें