फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारूक के बयान पर घमासान जारी, विपक्षी पार्टियों ने की निंदा

Sun, 26 Feb 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हिन्दुस्तान शिवसेना की ओर से जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के बयान की निंदा की गई है। शिवसेना की ओर से जारी बयान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत कपूर और राज्य महासचिव व प्रवक्ता जीआई सिंह ने वर्तमान समय में फारूक के दिए बयान को बेहद गंभीर व दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
विज्ञापन


बयान में पार्टी की ओर से कहा गया है कि फारूक ने पत्थरबाजों और देश विरोधी ताकतों की प्रशंसा की है। ये नेकां के दोहरे मापदंडों को दर्शाता है। शिवसेना ने फारूक के बयान को देश की एकता और संप्रभुता के लिए बड़ा खतरा बताया है।वहीं भाजपा के प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह ने जम्मू के नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं को डा. फारूक अब्दुल्ला के हालिया बयान पर अपना पक्ष साफ करने को कहा है।

सिंह की ओर से जारी बयान में कहा गया हैं नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष ने सियासी नेता के तौर पर अपनी सारी सीमाएं लांघ दी हैं। उनका कहना है कि डोगरा शासकों पर निशाना साध रहे अब्दुल्ला के मामले पर जम्मू के नेकां के बड़बोले नेता देवेंद्र सिंह राणा चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें