फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कश्मीर को मुस्लिम बहुल कहने वाले सोच बदले'

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद पर अपरोक्ष हमला बोलते हुए रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि जो लोग जम्मू-कश्मीर को मुस्लिम बहुल कहने का दम भरते हैं, उन्हें अपनी मानसिकता में बदलाव लाना होगा।
विज्ञापन


इसी मानसिकता से जम्मू-कश्मीर में समस्या बनी रहती है। पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाला कश्मीर आज भी पाक में शामिल नहीं हुआ। चीन के अवैध कब्जे वाला कश्मीर भी आज तक आजादी की लड़ाई लड़ रहा है।

सुरक्षा विकास जागरण एकता मंच की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा की गतिशीलता पर जम्मू में सेमीनार में मुख्य संरक्षक एवं आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने देश की अन्य राजशाही वाली रियासतों की तरह रियासत का भारत में विलय साफ तरीके से किया।
विज्ञापन

बेईमान और गद्दार हैं ऐसी बात करने वाले

अमरकोट जैसी हिंदू बहुल राजशाही रियासत ने पाकिस्तान में विलय किया। अब जो लोग विलय या मुस्लिम बहुलता की बातें करते है, उनके झूठ में नहीं आना चाहिए। भारत में रहने वाले हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई या अन्य सभी भारतीय हैं। जो लोग इससे अलग बात करते हैं वे बेईमान और गद्दार हैं।

आतंकवादी को शहीद कहने वाले भी बेईमान हैं। देश के लिए गोली खाने वाला और नागरिकों की सुरक्षा करने वाला देशभक्त है। उन्होंने सेमीनार में हिस्सा ले रहे जम्मू कश्मीर के कुछ मंत्रियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार को जो चाहिए, वह उनके शब्दों का मतलब जान लें।

इंद्रेश कुमार ने कहा समय आ गया है कि राष्ट्रवादी और राष्ट्र विरोधी तत्त्वों में अंतर किया जाए। सबसे पहले राष्ट्र विरोधी तत्त्वों से सुरक्षा वापस ली जाए। ऐसे लोगों को सुरक्षा देना वैधानिक रूप से भी गलत है।
विज्ञापन

भारत में शामिल हो जाए पाक

इंद्रेश कुमार ने कहा, मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को संदेश भेजकर उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि कश्मीरी विस्थापितों के पुनर्वास के जो लोग खिलाफ हैं, वे गलत हैं।

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत पाकिस्तान हो या फिर बांग्लादेश इन देशों को किसी भी तरह की गड़बड़ी करने की इजाजत नहीं दे सकता।

यह देश भारत से ही निकले हैं। ऐसे में यह अगर भारत में शामिल होना चाहते हैं, तो हो जाएं, मगर इन्हें गड़बड़ी करने नहीं देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें