फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में सर संघ चालक: लोकसभा चुनाव के पूर्व कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने पहुंचे मोहन भागवत, ये होंगे कार्यक्रम

Fri, 13 Oct 2023 11:36 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सर संघ चालक मोहन भागवत अपने तीन दिवसीय प्रवास के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंच गए हैं।सर संघ चालक प्रदेश में अनुच्छेद 370 व 35ए खत्म होने के बाद दूसरी बार यहां प्रवास पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू पहुंचे सर संघ चालक मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के पूर्व प्रदेश में संघ कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने सर संघ चालक मोहन भागवत अपने तीन दिवसीय प्रवास के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचे। वह 15 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वह लद्दाख में पार्टी के निराशा जन प्रदर्शन पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

विज्ञापन


सर संघ चालक प्रदेश में अनुच्छेद 370 व 35ए खत्म होने के बाद दूसरी बार यहां प्रवास पर आए हैं। वहीं इससे पहले वह कई बार सरसंघचालक व सरकार्यवाह रहते हुए यहां आ चुके हैं। सर संघ चालक 13 अक्टूबर को सायं को जम्मू पहुंचेगे और 14 अक्टूबर को संघ के विभिन्न संगठनों की समन्वय बैठक में भाग लेंगे। 

विज्ञापन

इस दौरान वह प्रमुख स्वयंसेवकों के साथ बैठक कर जम्मू-कश्मीर के वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा करेंगे। 15 अक्टूबर को कठुआ जिले में होने वाले विशाल सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, जिसमें हजारों की संख्या में स्वयंसेवक मौजूद होंगे।

इससे पूर्व वह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देंगे। मुख्य कार्यक्रम के बाद कठुआ जिले के जख्बड़ गांव के मुख्य चौक पर भारत माता की मूर्ति का अनावरण करेंगे और वहां पर नारी शक्ति को भी सम्बोधित करेंगे। जम्मू प्रवास के दौरान वह मां बाबे वाली के दरबार में जाएंगे और मां को माथा टेक जम्मू-कश्मीर की खुशहाली व सुख शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। बताते चलें कि 2025 में संघ स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं तब से लेकर अब तक संघकार्य के विस्तार व लक्ष्य की भी चर्चा होगी। यह जानकारी पूर्व प्रांत कार्यवाह पुरूषोतम दधिवि व वर्तमान में सह प्रांत कार्यवाह अवतार कृष्ण तरकरू ने बाचतीच के दौरान दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें