फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस और भाजपा की ओर से राहत अभियान जारी

Sat, 20 Sep 2014 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से मची तबाही के बाद पीडि़तों की मदद के लिए आरएसएस का राहत अभियान जारी है। संघ के स्वयं सेवकों ने शुक्रवार को अखनूर तहसील के गुरदन, मांदरयां, बुढ़ई, कठाड़ व अदरैन गांव में प्रभावितों के बीच राशन सामग्री बांटी।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर सहायता समिति के माध्यम से चलाए गए अभियान में करीब 26 बाढ़ पीडि़त परिवारों में राशन सामग्री वितरित की गई। इसमें आटा, चीनी, दालें शामिल थीं।
 
इस अवसर पर स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाह पुरुषोत्तम दधीचि, विभाग कार्यवाह सुरेश कुमार, दर्शन चौधरी भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

इससे पूर्व संघ के स्वयंसेवक सांबा जिले में 40 परिवारों, उधमपुर में 100 परिवारों, पुंछ, जम्मू, राजौरी में 150 परिवारों में राहत सामग्री बांट चुके हैं।

भाजपा और भाजयुमो की ओर से भी बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए राहत एकत्रित करने का काम शुक्रवार को भी जारी रहा।

महासचिव एवं पूर्व मेयर कविंद्र गुपता और भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी अशोक सिंह चौहान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के तालाब तिल्लो में कैंप लगाकर राहत सामग्री एकत्र की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें