फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसडीएम ने बाल आश्रम के बच्चों संग मनाई दीपावली

Wed, 22 Oct 2025 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर ने बाल आश्रम में रहने वाले बच्चों के साथ दिवाली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने बाल आश्रम में रहने वाले बच्चों में मिठाइयां वितरित की। बच्चों के साथ वह बाना सिंह मैदान में लगे पटाखों के स्टॉल पर पहुंची और उन्हें खरीदारी करवाई। इस मौके पर उनके साथ विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि बाल आश्रम में रहने वाले बच्चों के साथ प्रशासन की तरफ से दीपावली का पर्व मनाया गया है। बच्चों को खरीदारी भी कराई गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन का हमेशा से ही प्रयास रहता है कि हर एक त्योहार बाल आश्रम में रहने वाले बच्चों के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि देश के लिए पिछले कुछ महीने काफी चुनौती पूर्ण रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जहां पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया वहीं उसके उपरांत बाढ़ की स्थिति के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि दोनों ही स्थितियों में आम लोगों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल रहा और हर समस्या का समाधान किया गया। बच्चों ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगा है कि उन्हें दिवाली पर खरीदारी करने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें