सांबा। जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में तलाशी अभियान के लिए टिप्स देते एडिशनल एसपी
पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया तलाशी अभियान
सांबा। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
बॉर्डर एरिया में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लोगों से अपील कर रही हैं कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सांबा सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सेना के उच्च अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिला पुलिस एएसपी गारु राम की देखरेख में पुलिस कर्मियों ने सीमावर्ती गांव मावा, रिगाल, मदवाल में तलाशी अभियान चलाया। क्षेत्र के नदी नालों व सरकंडों को पूरी तरह से खंगाला गया। सूत्रों के अनुसार कि रिगाल की नर्सरी क्षेत्र घुसपैठियों का पुराना मार्ग रहा है। क्षेत्रों को पुलिस ने पूरी तरह से खंगाला। नदी नालों के निकट बैठे गुर्जर परिवारों से भी पूछताछ की गई है। सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने सीमावर्ती लोगों को कहा कि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध देखने पर इसकी तुरंत सूचना निकट के पुलिस जवानों को दें।
सांबा। जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में तलाशी अभियान के लिए टिप्स देते एडिशनल एसपी