फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन

Tue, 07 Oct 2025 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
आरएस पुरा कसबे में सिविल सोसयटी की और से सोनम वांगचुक की  रिहाई की मांग को लेकर  विरोध प्रदर्
विज्ञापन
आरएस पुरा। सिविल सोसायटी जम्मू कश्मीर के सदस्यों ने सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर साेमवार को महात्मा गांधी पार्क आरएस पुरा में विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सोसायटी के लोगों ने केंद्र सरकार की गलत नीतियों को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सिविल सोसायटी जम्मू कश्मीर के प्रधान किशाेर कुमार ने कहा कि सोनम वांगचुक राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम रासुका कानून के तहत राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद हैं। उन्होंने सरकार से उन्हें बिना शर्त रिहा करने की मांग की।
सोसायटी के चेयरमैन सरदार रविंदर सिंह, उपाध्यक्ष, चौधरी मोहन सिंह, किसान नेता और ओमप्रकाश खजुरिया ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाए जाने के समय जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों ने इस फैसले का जश्न मनाया था मगर अब लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर कामरेड मनदेव सिंह, कामरेड दलजीत सिंह, तिलक राज, गिरधारी लाल, बोध राज, जीत राज सहित सोसायटी के कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें