आरएस पुरा करवा चौथ पर्व पास आनेपर बाजार में खरीददारी करते महिलाएंस्रोत संवाद
दुकानदारों को कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद बंधी
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। करवाचौथ पर्व पास आने पर बाजार में लौटी रौनक से दुकानदारों को भी कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद बंधी। करवा चौथ के लिए शृंगार, मेहंदी, पूजा व व्रत से जुड़ी सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजार गुलजार बनने पर अब रौनक देखी जा सकती है। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए।
कस्बे के बाजार में दुकानदारों की ओर से ग्राहकों को अपनी और आकर्षित किए जाने के लिए दुकानों पर काफी सजावट कर रखी है। बाजार में कपड़े, कॉस्मेटिक, ड्राइफ्रुट, र्स्वणकारों, सुहाग का शृंगार, सजावटी चलनी, थाली, पीतल का लोटा और साड़ियों की दुकानों पर करवा चौथ पर्व पर कई आकर्षक ऑफर होने पर लोग खरीदारी करते दिखे। कई स्थानों पर यहां महिलाएं ब्यूटी पार्लर में सजने संवरने के लिए अभी से बुकिंग करवा रही हैं। वहीं बाजार में कई स्थानों पर मेहंदी लगाने के लिए स्टॉल लगाए गए हैं। कास्मेटिक की दुकान चला रहे सुनील का कहना है कि कई लोग ऑनलाइन खरीदारी करते हैं जबकि बाजार में बेहतर गुणवत्ता का सामान होने पर अब पहले की तरह कारोबार नहीं रहा। इसके बावजूद नई वैरायटी का सामान लाकर बेच रहे हैं। वहीं, प्रशासन की ओर बाजारों में भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किए जाने के साथ कड़ी चौकसी की व्यवस्था की गई है।