आरएस पुरा सरकारी कन्या मीरा साहिब हायर सकेंडरी स्कूल के अनसेफ कमरो की सीडी खस्ता हाल में
आरएस पुरा। मीरां साहिब कस्बे के सरकारी कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा हासिल कर रहे बच्चों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिलने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के आठ कमरों को पहले ही असुरक्षित घोषित किया गया है।
जरूरत के मुताबिक क्लास रूम नहीं होने पर स्कूल में 400 लड़कियां शिक्षा हासिल कर रही हैं। स्कूल में कई साल पहले परीक्षा केंद्र का काम आज तक अधूरा होने पर बैठने की सुविधा तक नहीं। यहां इस समय शिक्षकों के वाहन खड़े रहते हैं। स्कूल प्रबंधन किसी प्रकार सुरक्षित कमरों में कक्षाएं लगा बच्चों को पढ़ाई करवा रहा है। बच्चों के खेलने के लिए मैदान तक नहीं है।
मीरां साहिब में काफी पुराना कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल होने पर यहां शिक्षा हासिल कर रही लड़कियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जा रही। दूरदराज गांव के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने के लिए यही एकमात्र सरकारी स्कूल है। विभाग को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
-किशोर कुमार, प्रधान सिविल सोसायटी जम्मू-कश्मीर
कोट
विधानसभा क्षेत्र में विशेष कर हायर सेकेंडरी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रपोजल बनाया गया है ताकि शिक्षा प्राप्त रहे बच्चों को हो रही दिक्कतों का समाधान होने पर राहत मिल सके।
- डॉ. नरेंद्र सिंह, विधायक