फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक उपकरणों से लैस होगी आरपीएफ जम्मू, मिलेगा जासूसी कैमरा और ड्रेगन सर्च लाइट

Sat, 05 Jan 2019 01:54 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आरपीएफ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में तैनात आरपीएफ के जवान आधुनिक उपकरण से लैस होंगे। आरपीएफ के जवानों को नई तकनीक से लैस बैगेज स्केनर, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, हैंड हेल्ड एचएचएमडी, ड्रेगन सर्च लाइट, जासूसी कैमरा सहित अन्य आधुनिक उपकरण मिलेंगे। 

विज्ञापन


आरपीएफ स्टेशन के साथ ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के  लिए काम करती है। आरपीएफ के खेमे में आधुनिक उपकरण जुड़ने से रेलवे संपत्ति के साथ यात्रियों की सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी। जम्मू आरपीएफ कमांडेंट जेके कुंडल ने कहा कि आरपीएफ आधुनिक उपकरण से लैस होगी। 

आरपीएफ के पास पहले से ही कुछ उपकरण उपलब्ध हैं, लेकिन अब आधुनिक तकनीक से बने उपकरण उन्हें मिलेंगे। इसके लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा से जुडे़ उपकरण की खरीदारी की प्रक्रिया काफी लंबी होती है, जिसमें वक्त लगता है। हालांकि अभी तक उपकरणों की पर्याप्त सूची के संबंध में कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें