फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले पर विधान परिषद में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ हमले को पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार की नाकामी बताते हुए शुक्रवार को विधान परिषद में कांग्रेस सदस्यों ने प्रश्नकाल शुरू होते ही हंगामा करना शुरू कर दिया। कांग्रेस सदस्यों ने कहा कि आतंकी हमले हो रहे हैं। पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे बंद होने से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं और रियासत सरकार अफस्पा हटाने की तैयारी में लगी है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रश्नकाल स्थगित कर कठुआ हमले और अफस्पा पर सरकार से रवैया स्पष्ट करने की मांग करते हुए चेयरमैन बेल के सामने आकर नारेबाजी शुरू कर दी। उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने सदस्यों को कठुआ हमले के बाद उठाए जा रहे प्रबंधों की जानकारी भी दी।

इसके बावजूद हंगामा शांत न होता देख चेयरमैन के निर्देश पर मार्शलों ने तीन कांग्रेसी सदस्यों रविंद्र शर्मा, नरेश गुप्ता और जुगल किशोर को सदन से बाहर निकाल दिया। प्रश्नकाल शुरू होते ही कांग्रेस और नेकां सदस्यों ने कठुआ हमले पर चर्चा करवाए जाने की मांग करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


प्रश्नकाल को स्थगित करने के चेयरमैन अमृत मल्होत्रा के इंकार के बाद नेकां सदस्य तो सीटों पर बैठ गए, लेकिन कांग्रेस के तीन सदस्यों रविंद्र शर्मा, नरेश गुप्ता और जुगल किशोर ने हंगामा जारी रखा।
विज्ञापन

अफस्पा को जारी रखने की जरूरत: भाजपा

कांग्रेस सदस्यों ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवान और नागरिकों की जान आतंकी हमले में गई है, लेकिन मंत्री मौके पर जाने के बजाय विधानसभा और विधान परिषद में बैठे हुए हैं। पीडीपी अफस्पा हटाने की बात कर रही है। गठबंधन सहयोगी भाजपा भी अफस्पा पर भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। हालात खराब हो रहे हैं। सरकार को मामले में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। इससे पूर्व हंगामे के बीच भाजपा-पीडीपी के सदस्यों की नेकां-कांग्रेस सदस्यों के साथ कई बार तू-तू मैं-मैं भी हुई।

कठुआ हमले को आंखें खोलने वाला बताते हुए भाजपा ने सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (अफस्पा) को जारी रखने की जरूरत दर्शाते हुए घुसपैठ से सख्ती से निपटने के लिए बार्डर पर नो टालरेंस पालिसी लागू करने पर भी जोर दिया है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने कठुआ में आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस हमले से एक बार फिर साबित हो गया है कि रियासत के अंदर और बाहर राष्ट्र विरोधी ताकतें अपना काम कर रही हैं।

रियासत में शांति का माहौल अभी तक नहीं बना है। उन्होंने कहा कि जब तक हालात पूरी तरह शांतिपूर्ण नहीं बन जाते राष्ट्र हित में भाजपा अफस्पा को जारी रखना चाहेगी। बहरहाल इस पर आखिरी फैसला केंद्र सरकार को ही करना है। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता बलवीर राम रतन भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें