सांबा में घने कोहरे के बीच स्कूल जाते बच्चे। संवाद
- फोटो : akhnoor
अखनूर। अखनूर में घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। दृश्यता बेहद कम हो गई है। इससे वाहन चालकों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, गाड़ियों में फॉग लाइट की कमी ने स्थिति और भी गंभीर बना दिए हैं।
कोहरे से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। सुबह के समय कोहरा ज्यादा होता है। बच्चे कम दृश्यता के कारण समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसको देखते हुए अभिभावकों ने स्कूल शिक्षा विभाग से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां घोषित की जाएं। अभिभावकों ने प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग की है।
कोहरे का असर किसानों की फसल पर भी देखने को मिल रहा है। रबी की फसल जैसे गेहूं और सरसों कोहरे और लगातार गिरते तापमान के कारण प्रभावित हो रही है। ठंड और नमी के बढ़ने से फसल में रोग लगने का खतरा बढ़ गया है। इससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। संवाद
आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद