फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धकुंवारी से भवन जाने वाला मार्ग अब भी बंद

Wed, 10 Sep 2014 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को भी वैष्णो माता के दर्शन के लिए प्राचीन मार्ग से ही आवाजाही हुई। मार्ग और भवन में श्रद्धालुओं को पर्याप्त सुविधाएं मुहैया करवाने के प्रयास लगातार जारी हैं। इस सबके बीच यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट भी दर्ज हुई है। अर्धकुंवारी से भवन जाने वाला नया मार्ग बुधवार को भी बंद रखा गया।
विज्ञापन


बुधवार को धर्मनगरी कटड़ा में पंजीकरण कक्ष अपने निर्धारित समय पर खुल गए, हालांकि पंजीकरण करवाने के लिए बहुत कम ही यात्री पहुंच रहे थे। कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम तक आठ हजार के करीब भक्तों का पंजीकरण किया गया था, जबकि कक्ष के बंद होने को अभी समय शेष था। यात्रा में हुई भारी गिरावट से व्यवसाय पर भी बहुत बुरा असर पड़ा था।

माता के दर्शन को मिल रहा अधिक समय
भवन से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद हुई बारिश ने एक बार फिर से श्रद्धालुओं को कुछ समय के लिए चिंतित कर दिया, हालांकि कुछ ही घंटों में फिर मौसम साफ हो गया। भवन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बहुत ज्यादा कमी के चलते भक्तों को मां के दर्शन के लिए अच्छा समय मिल रहा है।
विज्ञापन


इससे जो लोग माता के दर्शन को आ रहे हैं, वे राहत महसूस कर रहे हैं। बुधवार को कटड़ा प्लेटफार्म पर श्रीशक्ति एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय पर पहुंची, लेकिन उसमें भी यात्रियों की संख्या काफी कम देखने को मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें