फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी अस्पताल ने लौटाई दो मासूमों की आंखों की रोशनी

Sat, 28 Oct 2017 07:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रोटरी आई एंड ईएनटी अस्पताल उधमपुर ने दो मासूम बच्चों की आंखों की रोशनी लौटाने में कामयाबी हासिल की है। दोनों बच्चे कई वर्ष से अंधे थे, लेकिन डाक्टरों की टीम ने उपचार व आपरेशन करके दोनों की आंखों की रोशनी लौटाने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

अस्पताल से प्राप्त जानकारी अनुसार राकेश पुत्र पीडू राम निवासी की करीब एक वर्ष पहले आंखों की रोशनी चली गई थी। राकेश को जन्मजात मोतियाबिंद होने के कारण जन्म से ही अंधा था। जब इसकी जानकारी रोटरी अस्पताल को मिली तो उपचार की जिम्मेदारी उठाई और डा. अंकुर गोयल ने बाल सामान्य संज्ञाहरण के तहत उपचार व आपरेशन किया।
उपचार सफल रहा और अंकुर गोयल की आंखों की रोशन लौट आई। बच्चे ने जब पहली बार अपनी मां को देखा तो उसके चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी। दूसरा बच्चा पवन पुत्र काकु राम निवासी भारत नगर की आंखों की रोशनी लौटाने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

पवन दो वर्ष से एक आंख से नहीं देख पा रहा था। इनर व्हील क्लब ने इसकी जानकारी रोटरी अस्पताल को दी और रोटरी अस्पताल ने उपचार के माध्यम से पवन के आंखों की रोशनी लौटाने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें