फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रोमी व राज की टीम के नाम 45+ आयु वर्ग का खिताब

Mon, 13 Jan 2025 03:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते अखनूर स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ी।   - फोटो : akhnoor
विज्ञापन
अखनूर में आयोजित प्रथम चेनाब बैडमिंटन टूर्नामेंट में चार कैटेगरी में हुए मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर। अखनूर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रथम चेनाब बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफल समापन हुआ। टूर्नामेंट में चार कैटेगरी में मैचों का आयोजन हुआ, जिसमें अंडर-15 कैटेगरी में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला सक्षम और आद्विक बनाम रियान और शिराय के बीच हुआ। इसमें सक्षम और आद्विक विजेता रहे।
वहीं 30+ आयु वर्ग कैटेगरी में 9 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में सतीश और दिलावर ने अशोक और साहिल को हराया। 45+ कैटेगरी में 6 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में रोमी और राजकुमार ने अशोक और राजेश को हराकर खिताब जीता। ओपन कैटेगरी में सबसे अधिक 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में हनी व आशीष ने आशीष चौधरी और सतीश को हरा कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को आयोजकों व अतिथियों द्वारा ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि बालबीर सिंह जम्वाल, जनरल सेक्रेटरी बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ जम्मू-कश्मीर रहे। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में किंग्स बैडमिंटन क्लब के जनरल सेक्रेटरी सुखदेव सिंह ने उपस्थिति दर्ज की। विशेष अतिथि के तौर पर अधिवक्ता विकास शर्मा, इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह, धर्मपाल (अध्यक्ष, स्पोर्ट्स क्लब अखनूर) और राजपाल शर्मा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंचार्ज मैनेजर जुगल किशोर के नेतृत्व में निभाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें