फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: उधमपुर के कल्लर से रोहिंग्या गिरफ्तार, मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 22 Jan 2024 05:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

उधमपुर में पुलिस ने रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस को किरायेदारों की जानकारी नहीं देने पर मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर पुलिस ने कल्लर इलाके एक रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस को किरायेदारों की जानकारी नहीं देने पर मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के साथ लगते कल्लर क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे म्यांमार निवासी एक रोहिंग्या को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


उसकी पहचान मोहम्मद शाह जलाल पुत्र कमाल उल दीन निवासी मोरी पाड़ा यूकेताना ककर बाजार म्यांमार के रूप में हुई है। मकान मालिक वेद प्रकाश पर भी किरायेदार की सूचना नहीं देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उक्त रोहिंग्या एक महीने से अवैध तरीके से शहर के कल्लर क्षेत्र में रह रहा था। उससे पूछताछ जारी है। 

पुलिस ने उधमपुरवासियों से किरायेदारों की जानकारी सहित आधार कार्ड, तीन फोटो और उसका मोबाइल नंबर देने की अपील की है। एसएसपी जोगिंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रोहिंग्या के खिलाफ अभियान जारी है। उधमपुर यह पहला मामला है। अगर इस तरह की सूचना किसी के पास हो तो वह पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें