फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की आबरू बचाने वाली मां पर हमला

Thu, 24 Dec 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बेटी की आबरू बचाने वाली मां पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। मां पर जहां तेजधार हथियारों से हमला बोल कर घायल कर दिया वहीं बेटी को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने मां के गले से मंगलसूत्र सहित अन्य गहने भी लूट लिए। पुलिस तक बात पहुंचने पर बदमाश मौके से फरार हो गए।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया और उसकी बेटी को बंद कमरे से मुक्त कराया। घटना घरोटा पुलिस स्टेशन अंतर्गत हुई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापे मार रही है, लेकिन अभी पकड़े नहीं गए हैं।

जानकारी के अनुसार घरोटा के गांव गोडरा की रहने वाली मखनों देवी वीरवार को अपनी बेटी ममता (11वीं कक्षा की छात्रा) के स्कूल से छुट्टी होने के बाद उसे लेकर घर आ रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और बेटी से छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने टोका निकाल कर उसके सिर पर मारने की कोशिश की।

इस पर उसने अपना हाथ आगे किया तो हाथ पर टोका मार कर हाथ काटने की कोशिश की। इससे वह बेहोश होकर नीचे गिर गई। आरोपी उसकी बेटी को लेकर चले गए। साथ ही बेहोश मां के गले से मंगलसूत्र और अन्य गहने भी लूट लिए।

इसके बाद उसे होश आया तो उसने लोगों को बताया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाई। एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने छात्रा को पास में ही एक कमरे में बंद कर दिया था।

उन्होंने छात्रा को छुड़ाया और महिला का उपचार कराया। महिला के हाथ पर आधा दर्जन टांके लगाए गए हैं। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। इनमें गांव बगानी के रहने वाल तरसेम लाल, अशोक कुमार और बुआ दित्ता शामिल हैं।
विज्ञापन


आरोपियों पर 341, 323, 342, 294, 382 के तहत मारपीट, बंधक बनाने और लूटपाट करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी फरार हो गए हैं, इसकी तलाश में कई जगहों पर छापे मारे जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें