फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूर से आठ हजार रुपये छीनकर ले गए लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला में चोरी और छीनाझपटी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को चोर घर के बाहर खड़ी बाइक चुरा ले गए थे। वीरवार को लुटेरे प्रवासी मजदूर से 8 हजार रुपये छीनकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार प्रवासी मजदूर राजकुमार भारतीय स्टेट बैंक और बड़ौदा बैंक के पास एटीएम से रुपये निकालने गया था। जैसे ही वह रुपये निकालकर बाहर निकला तो पहले से ही घात लगाकर बैठे लुटेरों ने उससे आठ हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। उधर इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी और लूट की घटनाओं पर लोगों ने रोष जताया और पुलिस अधिकारियों से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
स्थानीय निवासी जय ओंकार सिंह, राजीव सिंह, सुग्रीव सिंह, विनोद सिंह, दिनेश कुमार आदि का कहना है कि चोरों और लुटेरों को पुलिस का कोई डर नहीं रहा। वह एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार को ही क्षेत्र की एक दुकान से नौसरबाज 2 हजार रुपये ठगकर ले गए। उन्होंने एसएसपी सांबा राजेश शर्मा से आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें