अरनिया। नगर पालिका क्षेत्र में सड़कपर बनी पुलिया टूट गई है। इससे हादसे होने की आशंका बनी हुई है। पुलिस के दुरुस्त न होने से लोगों में रोष है।
कस्बा अरनिया से सीमावर्ती गांवों में जाने वाले मार्ग पर एक पुलिया बनी है, जो इन दिनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। नगर पालिका ने पुलिया की मरम्मत करने की बजाया वाहनों की आवाजाही के लिए उस पर लोहे का जाल डाल दिया है। वाहनों के आवागमन से वह भी धंसना शुरू हो गया।
स्थानीय निवासी रवींद्र कुमार, देवी दित्ता, मदन लाल, कृष्ण लालराम पाल व मोहन लाल आदि का कहना है कि सीमावर्ती लोगों में इसको लेकर हादसे होने की आशंका बनी हुई है।
-----
लोक निर्माण विभाग को सूचित किया जा चुका है। टेंडर भी हो चुके हैं। जल्द ही पुलिया का कार्य शुरू हो जाएगा।
-रमेश सैनी, अध्यक्ष, नगर पालिका, अरनिया