फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दियोन-पुरमंडल मार्ग खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को आवाजाही में परेशानी, पांच माह बाद भी क्षतिग्रस्त हिस्से की नहीं की गई मरम्मत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। दियोन-पुरमंडल प्रमुख सड़क खस्ताहाल है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पांच माह पहले भारी बारिश से सड़क पर भूस्खलन हुआ था। इससे सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। लोक निर्माण विभाग ने इसे अस्थायी रूप से लोगों की सुविधा के लिए खोल दिया लेकिन स्थायी मरम्मत नहीं होने से एक बड़ा हिस्सा अब भी टूटा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पांच माह बीत जाने के बावजूद मार्ग की मरम्मत नहीं की गई। बीते दिनों हुई बारिश से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। वर्तमान हालात ऐसे हैं कि लोगों को पैदल ही पुरमंडल पहुंचना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा असर मरीजों, छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं पर पड़ रहा है। आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक ले जाना भी बेहद कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि सड़क की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें