बिलावर। उपजिला मुख्यालय से कटली की तरफ जाने वाली सड़क जर्जर और बदहाल हो चुकी है। उचित रखरखाव नहीं होने के कारण मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिस कारण हादसों का अंदेशा बना रहता है। मगर पीएमजीएसवाई विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है, जिस कारण लोगों में रोष है।
क्षेत्रवासी विशन दास, महेंद्र कुमार, विजय कुमार, मधु पाल, राहुल गुप्ता और सरदारी लाल शर्मा ने बताया कि 19 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण विभाग ने कई वर्ष पूर्व किया था। अनदेखी के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। इस संबंध में कई बार पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन आजतक कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। शायद विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। लोगाें ने विभाग से जल्द मार्ग की मरम्मत करवाने की मांग की है।