बिलावर। रामकोट के थड़ा कलबाल-सियालना सड़क पर यातायात चौथे दिन भी बंद रहा, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सियालना और उसके आसपास के गांवों से लोगों को थड़ा कलवाल पहुंचने के लिए पैदल सफर करना पड़ा। इसमें बुजुर्गों और छात्रों को काफी दिक्कत हुई।
सनद रहे कि सड़क के कुछ हिस्से की दशा ठीक नहीं होने पर मिनी बस चालकों और मालिकों ने सेवा को स्थगित कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक मार्ग की हालत सही नहीं की जाती सेवा को शुरू नहीं करेंगे। इस विषय में आईडब्ल्यू विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क का जो हिस्सा खराब है, उस पर आरबीएम बिछा रहा है। बुधवार को सड़क पर यातायात बहाल होने की संभावना है।